{"_id":"5c1fc102bdec2256ad22cc88","slug":"baghpat-three-accused-were-arrested-and-illegal-weapons-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के साथ तीन धरे, दो रायफल-एक बंदूक और तीन तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियारों के साथ तीन धरे, दो रायफल-एक बंदूक और तीन तमंचे बरामद
Sun, 23 Dec 2018 10:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में दोघट थाना पुलिस ने गांगनौली-टीकरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि रविवार को गांगनौली-टीकरी मार्ग पर सूजती चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो दोनों से अवैध हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने निखिल निवासी गांगनौली से 315 बोर की राइफल, तमंचा व 11 कारतूस, अंकुर उर्फ मोनू निवासी कासिमपुर खेड़ी से 12 बोर की बंदूक, तमंचा व 11 कारतूस बरामद किए। इसी मार्ग पर पुलिस ने मुर्गी फार्म हाउस के पास बिट्टू उर्फ जयकुमार गांगनौली को पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर की रायफल, तमंचा व 9 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तीनों को थाने लेकर पूछताछ की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वहीं थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/