फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, The name of International Coach Charan Singh was recorded in Limca Book of Records

इंटरनेशनल कोच चरण सिंह का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज, किया था ये ऐतिहासिक कार्य

Tue, 09 Apr 2019 09:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, The name of International Coach Charan Singh was recorded in Limca Book of Records
इंटरनेशनल कोच चरण सिंह मानव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत में कस्बा निवासी कबड्डी टीम के इंटरनेशनल कोच चरण सिंह मानव ने नेत्रहीनों की टीम का गठन करके ऐतिहासिक कार्य किया था। इस उपलब्धि पर उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कोच चरण सिंह मानव ने 1950 में कबड्डी के खेल को आगे बढ़ाने के लिए फेडरेशन ऑफ इंडिया के नाम से कबड्डी फेडरेशन का गठन किया था। इसके बाद उन्होंने नेशनल के लिए लड़कियों की एक टीम तैयार की। 1961 में खेल को यूनिवर्सिटी में शामिल किया गया। 1963 में इलाहाबाद में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता हुई। 1974 में कोलकाता में चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


चरण सिंह मानव बताते हैं कि 1990 में कबड्डी को एशियाड में शामिल किया गया। यह खेल भारत के अलावा श्रीलंका, जापान, बंगलादेश, मलेशिया, चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान और थाईलैंड भी लोकप्रिय बना। चरण सिंह मानव ने नेत्रहीन युवकों की कबड्डी की टीम तैयार की, जिनको निरंतर अभ्यास कराया जाता रहा। जिसके बाद उन्हें प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया गया। नेत्रहीन टीम बनाने पर उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी कस्बे के लोगों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ गई। चौधरी हिम्मत सिंह, आलोक, नरेश संजय, पिंटू, ताहिर, सुमित, सोनू, आकाश, बादल ने बताया कि कबड्डी कोच ने पहले ही कस्बे के नाम रोशन किया था, अब पूरे देश में विख्यात हो गए हैं। कोच ने ही वर्ष 2012 में मानव स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया था, जिससे युवाओं में कबड्डी के प्रति रुझान बढ़ रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed