फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Shooting of the film womaniya will be on the real location of the village Johadi

फिल्म वुमनिया में दिखेगी जौहड़ी की रियल लोकेशन, शूटिंग के लिए फेमस है ये गांव

Tue, 29 Jan 2019 04:18 PM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Jan 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, Shooting of the film womaniya will be on the real location of the village Johadi
निशानेबाज दादी चंद्रो और दादी प्रकाशो तोमर, और फिल्म वूमनिया की अभिनेत्रियां का फाइल फोटो

शूटर दादी चंद्रा तोमर और प्रकाशो तोमर पर बन रही फिल्म वुमनिया की शूटिंग एक महीने तक जौहड़ी गांव में ही होगी। फिल्म निर्माण करने वाली कंपनी की लाइन प्रोड्यूसर टीम गांव में लोकेशन को अंतिम रूप देने का काम कर रही है।

विज्ञापन


नामचीन फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा जौहड़ी आएंगे और शूटर दादी के जेठ की भूमिका निभाएंगे। हीरोइन भूमि पेडनेकर वर्तमान समय में मुंबई में निशानेबाजी का अभ्यास कर रही है। वर्कशॉप शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


फैंटम फिल्मस के बैनर तले जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के जीवन संघर्ष और निशानेबाजी में दिए गए योगदान पर फिल्म का निर्माण होगा। गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कामयाब फिल्म बना चुके अनुराग कश्यप की देखरेख में बन रही इस फिल्म की तैयारी चल रही है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही जौहड़ी गांव में शूटिंग शुरू होने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी की लाइन प्रोड्यूसर टीम के सदस्य गांव पहुंच गए हैं और लोकेशन फाइनल कर रहे हैं। पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग से संपर्क कर शूटिंग करने की अनुमति लेने का कार्य भी चल रहा है। 

मुंबई में फिल्म की वर्कशॉप शुरू हो गई है। इसके अलावा दादी चंद्रो की भूमिका निभाने वाली भूमि पेडनेकर निशानेबाजी भी सीख रही है। दादी प्रकाशो तोमर की भूमिका तापसी निभाएंगी। फिल्म रियल लोकेशन पर शूट होगी।  

दादी के जेठ की भूमिका में होंगे प्रकाश झा
शूटर दादी के जेठ चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निदेशक प्रकाश झा नजर आएंगे। चौधरी अटल सिंह दादी के परिवार में सबसे बड़े हैं, फिल्म में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

तुषार हीरानंदानी होंगे निर्देशक
फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी होंगे। फैंटम फिल्म के बैनर तले अनुराग कश्यप की देखरेख में बन रही इस फिल्म को लेखक तुषार डायरेक्टर करेंगे। निर्देशक की भूमिका में यह उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह हाउस फुल दो, ग्रांड मस्ती, एक विलेन जैसी फिल्में लिख चुके हैं। 

क्या होगा फिल्म में 
घर और खेत के कार्यों में व्यस्त रहने वाली दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के शूटिंग रेंज तक पहुंचने, परिवार और गांव में विरोध और बेटियों के लिए प्रेरणा बनने की कहानी दर्शाई जाएगी। फिलहाल फिल्म का नाम वुमनियां रखा गया है, लेकिन इसे बदला जा सकता है। 

जौहड़ी में खुशी, इतिहास बनेगा गांव 
शूटिंग की तैयारियों के बीच जौहड़ी गांव में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य खुश है। साथ ही गांव भी इतिहास बनने वाला है। लगातार तीस दिन तक पहली बार जिले के किसी गांव में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होगी। चंद्रो तोमर के परिवार के सदस्य सुमित राठी बताते हैं कि पूरे परिवार और बागपत के लिए यह खुशी की बात है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed