{"_id":"603115e21538ea716a642c82","slug":"baghpat-preparation-for-post-marriage-civil-service-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: शादी के बाद की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, दूसर प्रयास में बनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: शादी के बाद की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, दूसर प्रयास में बनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी
Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में धनौरा टीकरी गांव की बहू पूनम ने कामयाबी हासिल की है। पूनम का चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। दूसरे प्रयास में पूनम ने कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
धनौरा टीकरी गांव निवासी मास्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा मनदीप सिंह उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की देहरादून शाखा में प्रबंधक हैं। मनदीप का विवाह बुलंदशहर के गुलावठी निवासी पूनम कुमारी के साथ हुआ। दंपती की सात साल की बेटी अश्विका चौधरी हैं।
विज्ञापन
पूनम ने शादी के बाद सिविल सेवा को लक्ष्य बनाकर तैयारी शुरू की। ससुर मास्टर वीरेंद्र सिंह और पति मनदीप सिंह ने उसे प्रोत्साहित किया। पहले प्रयास में वह इंटरव्यू तक पहुंचकर बाहर हो गई थी, लेकिन दूसरे प्रयास में उसका चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। इस श्रेणी में पूनम ने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
मास्टर वीरेंद्र सिंह के आवास पर ग्रामीणों ने पहुंचकर खुशी जताई। पूनम का कहना है कि लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने से कामयाबी मिलती है। वह हमेशा पढ़ना चाहती थी और आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगी।
दसवीं की परीक्षा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गुलावठी और 12वीं की परीक्षा बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज, गुलावठी से की। आरजी पीजी कॉलेज मेरठ से एमएससी रसायन शास्त्र की है।