फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Police marches across the city, appeals for peace, RLD workers shouted slogans

बागपत: पुलिस ने नगर भर में किया पैदल मार्च, शांति बनाए रखने की अपील, रालोद कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Thu, 28 Jan 2021 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Jan 2021 10:24 PM IST
सार

  • दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से किसानों का धरना हटवाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल
  • पुलिस ने नगर भर में किया पैदल मार्च, शांति बनाए रखने की अपील की

विज्ञापन
Baghpat: Police marches across the city, appeals for peace, RLD workers shouted slogans
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से किसानों का धरना हटवाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र में पैदल मार्च किया और शांति बनाए रखने की अपील की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस रालोद कार्यालय के सामने से गुजरी तो कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। धरनास्थल पर पड़े सामान को दिन निकलने पर भी हटवाया गया।  नगर में जगह-जगह पैदल मार्च किया गया।
विज्ञापन


एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पैदल मार्च करते हुए रालोद कार्यालय के सामने निकले तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू ने की बड़ी घोषणा, अफसर हुए अलर्ट, राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने से किसानों में भारी आक्रोश


नारेबाजी करने वालों में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विकास बाछौड़, सुरेश मलिक, सभासद आशुतोष तोमर, बबली तोमर, नीटा, विनोद आदि शामिल रहे।

पुलिस ने किसानों से की बात
छपरौली में पुलिस ने गांव-गांव पैदल मार्च किया। ग्रामीणों से बातचीत की और किसी धरने प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की बात कही। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि किसानों से बातचीत की जा रही है और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed