फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: One-Day-Old Baby Girl Dies, Body Sent for Postmortem on Suspicion of Murder

बागपत: एक दिन की नवजात बच्ची की मौत, परिजनों पर हत्या का शक, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Sat, 03 Oct 2026 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

बागपत के नंगला बहलोलपुर गांव में एक दिन की नवजात बच्ची की मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता से पूछताछ की कोशिश की गई, लेकिन वह मौके से चला गया।

विज्ञापन
Baghpat: One-Day-Old Baby Girl Dies, Body Sent for Postmortem on Suspicion of Murder
शिशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के नंगला बहलोलपुर गांव में एक दिन की नवजात बच्ची की शनिवार सुबह मौत हो गई। गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना देकर आरोप लगाया कि तीन बेटियों के बाद चौथी बेटी पैदा होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल में हुई थी डिलीवरी
नंगला बहलोलपुर निवासी मजदूर राहुल की पत्नी रेनु ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। नवजात बच्ची को लेकर परिवार घर आया था। रात में चादर ओढ़ाकर बच्ची को सुला दिया गया था। शनिवार सुबह बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2027: अखिलेश ने बुढ़ाना-सिवालखास समेत सीटों पर साधा फोकस, जाट युवाओं से संवाद की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस
नवजात की मौत की सूचना के बाद गांव के एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता से पूछताछ की कोशिश, मौके से चला गया
पुलिस ने बच्ची के पिता राहुल से भी पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से चला गया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर बच्ची की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने का प्रयास करेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
पुलिस के अनुसार नवजात की मौत के मामले में हत्या की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह और मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed