फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat news, six members injured in truck accident in uttar pradesh

बागपत में दर्दनाक हादसा, घर में घुसा बालू रेत से लदा ट्रक, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 Nov 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 29 Nov 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Baghpat news, six members injured in truck accident in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि थाना छपरौली के नंगला गांव में गुरुवार सुबह बालू रेत से लदा एक ट्रक मकान में घुस गया। इससे घर पूरी तरह धराशायी हो गया और घर में मौजूद छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार शाम को रोडवेज बस ने बावली के पास बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बस ने कार को टक्कर मारी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने घायलों को बड़ौत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया। 

घायलों में सचिन पुत्र अनिल, आसिफ पुत्र अली दीन, नितिन पुत्र गजे सिंह निवासी बिराल, हाशिम चौधरी पुत्र शौकीन और अयूब निवासी मेरठ हैं। पुलिस के अनुसार किशनपुर बिराल के तीन युवक बाइक पर सवार होकर बड़ौत से किशनपुर बिराल जा रहे थे। जब वे हाईवे पर बावली और किशनपुर बिराल के पास पहुंचे तो शामली से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बस ने सेंट्रो कार को टक्कर मारी। इसके बाद कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार हाशिम और अयूब निवासी मेरठ और बाइक सवार सचिन पुत्र अनिल, आसिफ पुत्र अली दीन और नितिन पुत्र गजे सिंह निवासी बिराल घायल हो गए। इस हादसे के बाद चालक बस को लेकर मौके से भागने में सफल रहा। दुघर्टना के बाद हाईवे मार्ग जाम हो गया। 

घायलों और राहगीरों की सूचना पर रमाला और बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कई  घंटे पुलिस टीम सीमा विवाद में उलझी रही। बाद मेें घायलों को समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप वाजिदपुर और ओमपाल कश्यप दिल्ली की मदद से डायल 100 पुलिस टीम के सदस्यों ने पांचों घायल को बड़ौत के एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में आसिफ को जिला अस्पताल रेफर किया। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और रोडवेज बस भी पकड़ मेें नहीं आई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने हाईवे से जाम को खुलवाया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed