फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: data cable found in Baghpat Jail during inspection by DM

फिर खुली बागपत जेल की पोल, निरीक्षण के दौरान मिली डाटा केबल, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Sun, 29 Sep 2019 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Sep 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Baghpat News: data cable found in Baghpat Jail during inspection by DM
जिला जज, जिलाधिकारी और एसपी ने बागपत जेल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुर्खियों में आई बागपत जेल में जिला जज, जिलाधिकारी और एसपी ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक की छत से एक डाटा केबल बरामद हुई।

विज्ञापन


इसके बाद जिला जज ने बंदियों से रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। इससे पहले गत तीन सितंबर को भी कमिश्नर और आईजी ने जिला कारागार में अधिकारियों के साथ छापामारी की थी। इस दौरान नाले के पास से इंटरनेट वाईफाई डिवाइस, बैरक से दो मोबाइल भी बरामद किए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल में दो कैदियों ने शरीर में ऐसी जगह छिपाए चरस-मोबाइल, रात भर दर्द से तड़पे, मरने के डर से उगला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिला जज राम मनोहर नारायण मिश्रा, जिलाधिकारी शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार में निरीक्षण करने पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने बंदियों की बैरकों, पौधों की क्यारियों, नालियों, बैरकों की छतों की बारीकी से जांच कराई। इस दौरान बैरक की छत से एक डाटा केबल बरामद हुई। केबल को डीएम ने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही अधिकारियों ने जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने बताया कि कारागार में बंदियों की बैरक की छत से एक डाटा केबल मिली है, जो पुरानी है। अन्य कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। इस दौरान उपजिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed