{"_id":"5d812e298ebc3e016d630be7","slug":"baghpat-news-captives-has-bring-charas-and-mobiles-in-their-private-parts-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदियों का नया कारनामा, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाए मोबाइल और चरस, जानें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदियों का नया कारनामा, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाए मोबाइल और चरस, जानें- पूरा मामला
Wed, 18 Sep 2019 12:57 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
बागपत जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले में खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में चरस और मोबाइल प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाने वाला बंदी रातभर दर्द से तड़पता रहा। सुबह शौच के साथ जब चरस और मोबाइल बाहर निकले तो उनको राहत मिली। जेल अधीक्षक ने एसपी बागपत को बंदियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी के जेल में हत्या होने के बाद से बागपत जिला जेल चर्चित जेल बनी हुई है। सोमवार की रात में जेल में बंद दो बंदियों ने नया कारनामा कर डाला। सोमवार को कोर्ट में पेशी पर गए दो बंदी वापसी में चरस की बत्तियां व मोबाइल अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले आए, लेकिन जेल आकर उनकी हालत खराब हो गई। मरने के डर से उन्होंने सच उगल दिया और सारी बात बताते हुए मोबाइल और चरस की बत्तियां कोर्ट में परिचित से लेनी की बात बताई। सुनते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत ही दोनों बंदियों का इलाज शुरू कराया। रात में ही एक बंदी की चरस तो निकल गई, लेकिन दूसरे बंदी के अंदर से मोबाइल नहीं निकल सका और वह दर्द से रात भर चिल्लाता रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खुली जेल की पोल, तीन माह से चल रहा था वाईफाई, आरोपी पूछताछ में उगलेगा पूरी सच्चाई
विज्ञापन
आखिरकार सुबह शौच के दौरान बंदी के प्राइवेट पार्ट से मोबाइल निकल गया और बंदी ने मोबाइल जेल अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने दोनों बंदियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक बागपत को पत्र भेजा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/