फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News, Boxer Pawan Narwal wins gold medal after coach's death

कोच की मौत से पूरी तरह टूट गया था पवन, आंख में आंसू लेकर मैदान में उतरा और जीता 'गोल्ड'

Thu, 02 Jan 2020 10:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jan 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News, Boxer Pawan Narwal wins gold medal after coach's death
खिलाड़ी पवन नरवाल - फोटो : अमर उजाला

बागपत में खेल के मैदान पर फिर आंसू बहे और भावनाओं का ज्वार उठा। अपने भाई जैसे खिलाड़ी पवन के फाइनल में पहुंचने से पानीपत के कोच अरुण मलिक उत्साहित थे। लेकिन बागपत पहुंचने से पहले ही घर पर अचानक उनका निधन हो गया। उनकी मौत के बावजूद गम में डूबे पवन नरवाल रिंग में उतरे और गोल्ड जीता। आंखों में आंसू लिए पवन ने अपना मेडल कोच को समर्पित किया।

विज्ञापन


सोनीपत के रिढाना गांव निवासी पवन नरवाल ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के पवन का हौसला बढ़ाने के लिए हर मुकाबले से पहले उनके बड़े भाई जैसे कोच अरुण मलिक पानीपत से पहुंचते थे। क्वार्टर और सेमीफाइनल के दौरान भी अरुण मौजूद थे। बुधवार रात वह यह कहकर बागपत से पानीपत गए थे कि बृहस्पतिवार सुबह लौट आएंगे। लेकिन अरुण नहीं लौटे और एक बुरी खबर आई। बॉक्सिंग कोच अरुण का अचानक निधन हो गया। मुकाबले से पहले ही पवन तक यह बात पहुंची, तो उन्हें बड़ा सदमा लगा। कोच की मौत से बुरी तरह टूट चुके पवन ने खुद को संभाला और फाइनल के लिए तैयार हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पैर में डली रॉड, फिर भी कांस्य पदक जीते अंकित, जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के लाजवाब बॉक्सर यशपाल से उनका मुकाबला हुआ। पवन ने यह मुकाबला जीत लिया। पवन ने अपना पदक अरुण मलिक को समर्पित किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed