फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Arms license suspended of Rajbala Chaudhary, mother of criminal Sunil Rathi

दो करोड़ की रंगदारी के मामले में कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी का शस्त्र लाइसेंस निलंबित

Fri, 31 Jul 2020 02:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Jul 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Arms license suspended of Rajbala Chaudhary, mother of criminal Sunil Rathi
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राठी की मां और टीकरी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष राजबाला चौधरी और उसके तीन करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनके सहित जिले में 14 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन


राजबाला के नाम से सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर अतुल कृष्ण से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। एएसपी अनित कुमार ने बताया कि सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। उसके नाम पर बने शस्त्र लाइसेंस पर ली गई दोनाली बंदूक के दुरुपयोग की आशंका है। इसे देखते हुए डीएम ने शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। बंदूक को थाना दोघट में जमा करा दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल से खौफ फैला रहा ये कुख्यात बदमाश, करा चुका कई बड़ी वारदात, अब चार और लोग निशाने पर
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील राठी के करीबी और परमवीर तुगाना की हत्या में आरोपी हलालपुर गांव के नरेश खोखर का पिस्टल, मनीष चौहान का रिवाल्वर, राजपाल लुहारी की राइफल का लाइसेंस भी निलंबित किया गया है। मनीष चौहान के नाम पर ही बदरखा का खनन पट्टा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed