फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Museum will be built in Sinauli, history will be preserved, approval for acquisition of 300 bighas of land

Baghpat: सिनौली में बनेगा संग्रहालय, संजोया जाएगा इतिहास, 300 बीघा जमीन अधिग्रहण को मंजूरी

Tue, 05 Jul 2022 01:59 PM IST
Dimple Sirohi अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Jul 2022 01:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में सिनौली में केंद्रीय संरक्षित स्मारक प्राचीन स्थल की करीब 300 बीघा जमीन अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई है। 16 लाख प्रति बीघा मुआवजा तय किया गया है। खोदाई में निकले नर कंकाल, तलवार, रथ, धनुष समेत अन्य अवशेष दिल्ली की जगह अब सिनौली के संग्रहालय में रखे जाएंगे।

विज्ञापन
Baghpat: Museum will be built in Sinauli, history will be preserved, approval for acquisition of 300 bighas of land
सिनौली उत्खन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में सिनौली क्षेत्र में चार हजार साल पुराना इतिहास संजोने के लिए संग्रहालय बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय संरक्षित स्मारक प्राचीन स्थल की करीब 300 बीघा जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी हो गई है। यहां संग्रहालय बनाकर खोदाई में निकले नर कंकाल, तलवार, रथ, धनुष समेत अन्य सभी अवशेष को रखा जाएगा। 

विज्ञापन


सिनौली में तीन चरणों में उत्खनन कराया गया था। वहां पहली बार खोदाई में हड़प्पा कालीन सभ्यता के संकेत मिले थे, उसके बाद करीब चार हजार साल पुराने पुरावशेष मिले। उन पुरावशेषों में शाही ताबूत, प्राचीन रथ, नर कंकाल, महिला के कंकाल के साथ शीशा व हड्डियों से बना कंघा, धनुष, तांबे की तलवार, मृदभांड सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


यहां से निकले पुरावशेषों को दिल्ली के संग्रहालय में रखवा दिया गया था और उस क्षेत्र को केंद्रीय संरक्षित स्मारक प्राचीन स्थल घोषित कर दिया गया था। यह आगरा सर्किल का 267वां संरक्षित स्मारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बड़कली सामूहिक हत्याकांड मामले में मीनू त्यागी समेत 16 आरोपियों को उम्रकैद

16 लाख रुपये प्रति बीघा तय हुआ मुआवजा
सिनौली में जिस जमीन को अधिग्रहीत किया जाएगा, उसका मुआवजा सर्किल रेट के आधार पर करीब 16 लाख रुपये प्रति बीघा तय किया गया है। इसको लेकर जमीन के मालिकों के साथ प्रशासन व पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की बैठक भी हुई। जिसमें किसानों ने जमीन देने पर सहमति जताई है और इस कारण ही जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द होने की उम्मीद है। 

सिनौली में केंद्रीय संरक्षित स्मारक प्राचीन स्थल की करीब 300 बीघा जमीन को अधिग्रहीत किया जाएगा। इसके लिए बैठक हो चुकी है और इस पर मुहर भी लग गई हैं। अब अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू करने के साथ ही मुआवजा वितरण किया जाना है। यहां संग्रहालय बनाने की तैयारी है, जिससे खोदाई में निकले पुरावशेषों को वहां रखकर संरक्षित किया जा सके। - अमित कुमार, एडीएम बागपत

जमीन अधिग्रहण के लिए अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। 16 लाख रुपये प्रति बीघा जमीन देने पर बात हुई है। जिससे यहां संग्रहालय बनाया जा सके। यहां आसपास अभी और खोदाई कार्य हो सके। - सुनीता, ग्राम प्रधान सिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed