{"_id":"5ad5d4db4f1c1b65098b4e7d","slug":"baghpat-mla-to-met-amit-shah-sought-for-development-of-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से मिले विधायक, क्षेत्र के विकास के लिए मांगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह से मिले विधायक, क्षेत्र के विकास के लिए मांगी सौगात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 17 Apr 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह से मिले विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई। धामा ने बताया कि बकाया भुगतान, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे समेत जिले की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा गया है।
विज्ञापन
सोमवार को विधायक योगेश धामा ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बागपत के विकास और समस्याओं पर काफी देर तक चर्चा की गई। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे, गढ़-सोनीपत मार्ग के अलावा जिले की खराब सड़कों के विषय में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया और निर्माण की मांग भी रखी। अमित शाह ने क्षेत्र के विषय में जानकारी ली और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान का भरोसा दिलाया है। विधायक ने बताया कि जिले के विकास के लिए कई मांगे रखी गई है। जल्द ही इनकी घोषणाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विधायक के नाक की नस फटी, अस्पताल में भर्ती
बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक की नाक की नस फट जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पहले बड़ौत के नर्सिंग होम में ले जाया गया, वहां से नोएडा रेफर किया। उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सोमवार को सुबह के समय विधायक केपी मलिक अपने आवास पर परिवार के बीच बैठे थे। अचानक उनके नाक की नस फट गई, इससे खून बहने लगा। परिजन उन्हें लेकर बड़ौत के नर्सिंग होम पहुंचे। करीब चार घंटे तक यहां उपचार कराया। इसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में ले जाया गया। यहां से उपचार के बाद आराम मिला। शाम के समय उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, जैसे ही लोगों को इस बाबत जानकारी मिली, उनके आवास पर हाल जानने के लिए आवाजाही बढ़ गई।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/