{"_id":"5fc4cbc98ebc3e9bfa0ce590","slug":"baghpat-man-with-brother-in-law-returning-from-funeral-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: अंतिम संस्कार से लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: अंतिम संस्कार से लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत
Mon, 30 Nov 2020 04:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को एक सड़क हादसे में जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ढिकौली-बंथला मार्ग पर खासपुर मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
हिसावदा गांव निवासी मुकेश और उसका जीजा खेकड़ा निवासी अनिल राजमिस्त्री का काम करते थे।
मुकेश मूल रूप से हिसावदा का रहने वाला था, लेकिन इन दिनों अपने जीजा के साथ खेकड़ा में रह रहा था। रविवार शाम मुकेश के पिता का निधन हो गया था। सोमवार सुबह हिसावदा में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर जीजा के साथ बाइक पर वापस खेकड़ा लौट रहा था।
विज्ञापन
खासपुर मोड के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा साले की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।