{"_id":"65338812df6051c75b0ce337","slug":"baghpat-lawyers-took-out-a-procession-demanding-high-court-bench-protested-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने निकाला जुलूस, किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने निकाला जुलूस, किया विरोध-प्रदर्शन
Sat, 21 Oct 2023 01:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:43 PM IST
सार
बागपत जनपद में वकीलों ने कचहरी परिसर में बेंच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जनपद में वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत पश्चिमी उत्तर हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने कचहरी परिसर में बेंच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता को सस्ता व सुलभ न्याय देने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अविलंब हाई कोर्ट बेंच देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लाहौर की हाईकोर्ट बागपत से नजदीक है।
विज्ञापन
जब तक इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी इससे कहीं अधिक है। उन्होंने कहा पश्चिम में बेंच स्थापना से मुकदमों का निस्तारण जल्द होगा तथा आम जन के धन व समय की बचत होगी। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए भी ठोस प्रबंध किए जाने चाहिए ताकि सुरक्षित माहौल के बीच रहकर अधिवक्ता कार्य कर सकें। इन मांगों के सम्बंध में वकीलों ने एक ज्ञापन एसडीएम को भी दिया।
विज्ञापन