Baghpat: झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, पांच क्लीनिक सील, एक ताला लगाकर भागा
उत्तर प्रदेश के बागपत में झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई। पांच क्लीनिक सील कर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर, एक चिकित्सक क्लीनिक छोड़ भाग निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने पांच क्लीनिक को सील कर चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। टीम के निरीक्षक के दौरान एक चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर भाग गया।
झोलाछाप चिकित्सकों की नोडल अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने सोमवार को बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ला और मेरठ रोड पर छोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम को क्लीनिक चला रहे चिकित्सक अपना पंजीकरण नहीं दिखा पाए। मेरठ रोड पर डेटल क्लीनिक चला रहा झोलाछाप चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर भाग गया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: जिला अस्पताल मे मरीजों की भीड़, पंजीकरण खिड़की पर लगी लंबी कतार, घंटों करना पड़ रहा इंतजार
टीम ने पांच क्लीनिक को सील पर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ बागपत कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार को ठाकुरद्वारा में तीन और मेरठ रोड पर तीन क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।
इनमें से एक चिकित्सक क्लीनिक छोडक़र भाग गया। छह में एक चिकित्सक ही अपना रजिस्टे्रशन दिखा पाया। रजिस्टे्रशन न दिखाने पर पांच क्लीनिक को सील कर दिया है। झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कोतवाली बागपत में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।