फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baghpat girl sexually assaulted in delhi now threat posters at her house of unnao case repetition

यूपीः 'अगर कोर्ट में दी गवाही तो उन्नाव से भी भयंकर होगा अंजाम'

Thu, 12 Dec 2019 02:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत(बागपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत(बागपत) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 Dec 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
baghpat girl sexually assaulted in delhi now threat posters at her house of unnao case repetition
धमकी भरा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

करीब एक साल पूर्व दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई बागपत के एक गांव की छात्रा के घर पर बदमाशों ने धमकी भरा पत्र चस्पा किया। इस मामले में 13 दिसंबर को कोर्ट में गवाही देने पर उन्नाव कांड से भी भयंकर घटना को अंजाम देने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भयभीत परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा मुखर्जी नगर, दिल्ली में एसएससी की कोचिंग कर रही थी। जुलाई 2018 में बिजरौल गांव के तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला दिल्ली मुखर्जी नगर थाने में दर्ज हुआ था। उसी दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों सौरभ, नितीश व गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में तीनों जमानत पर जेल से बाहर है।

13 दिसंबर को पीड़िता की इसी मामले में दिल्ली हजारी कोर्ट में गवाही है। आरोप है कि काफी दिनों से उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मंगलवार की रात उनके आवास पर एक पत्र चस्पा किया गया। इसमें धमकी दी गई कि यदि न्यायालय में उनके विरुद्ध गवाही दी तो वे उन्नाव से भी भयंकर वारदात को अंजाम देंगे।

बुधवार की सुबह जब उनके परिवार के लोग उठे और मकान पर यह पत्र लगा देखा तो भयभीत हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। धमकी भरा पत्र चस्पा करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। 13 दिसंबर को गवाही के लिए पीड़िता को पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed