{"_id":"5ca22a2abdec22140c42c3cd","slug":"baghpat-four-accused-surrendered-in-cjm-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: चार आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, दो समुदाय से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: चार आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, दो समुदाय से जुड़ा है मामला
Mon, 01 Apr 2019 08:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में दो माह पहले दो समुदाय के बीच हुए संघर्ष के मामले में चार आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि हिलवाड़ी गांव में तीन फरवरी को दो समुदाय के बीच झगड़ा हो गया। एक समुदाय के लोगों ने सोनू पुत्र महीपाल के मकान पर पथराव, फायरिंग की। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में नीटू पुत्र महीपाल ने आस मोहम्मद, ताज मोहम्मद पुत्र मकसूद, सोनू पुत्र ताज मोहम्मद, नदीम पुत्र रहीस, मुजम्मिल पुत्र यूसुफ, हसीन पुत्र शाहिद निवासी हिलवाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आस मोहम्मद व नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा। चार आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को आरोपी सोनू, मुजम्मिल, ताज मोहम्मद व हसीन ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बड़ौत कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्हें रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/