फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Employees sitting on dharna for restoration of old pension scheme, warned of agitation

Baghpat: पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए धरने पर बैठे कर्मचारी, दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 21 Mar 2023 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Mar 2023 02:02 PM IST
सार

बागपत में पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारी धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Baghpat: Employees sitting on dharna for restoration of old pension scheme, warned of agitation
पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांगे पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे राज्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन योजना बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल की जाए। साथ ही शिक्षको की तरह कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने और कैशलेश चिकित्सा सुविधा के लिए बड़े अस्पतालों को जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब पर बड़ी कार्रवाई, मर्सिडीज जगुआर समेत महंगी गाड़ियां, हॉस्पिटल-स्कूल व जमीन आज होगी जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लैश चिकित्सा के तहत देश के समस्त बड़े चिकित्सालयों को जोड़ा जाए। इसके अलावा प्रदेश में कार्यरत आशा व संगनी को प्रोत्साहन राशि की जगह 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की।

साथ ही सभी विभागों में कार्यरत संविदा, आउटसोसिंग कर्मचारियों, मानदेय कर्मचारियों को 20 हजार रुपये मानदेय देने और आउट सोर्सिंग प्रक्रिया को बन्द करने और स्थायी भर्ती करने की मांग की। धरना देने वालो में संजीव कुमार, जोनी चौधरी, सुनील बंसल, अरविंद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed