फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, death of a young man drowned in river on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर हादसा, नदी में डूबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 23 Nov 2018 02:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Nov 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, death of a young man drowned in river on Kartik Purnima
युवक को नदी से बाहर निकालते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यूपी के बागपत जिले में एक हादसा हो गया। यहां यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाने के समय एक युवक डूब गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद गोताखोरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन, वह बच नहीं सका।  

विज्ञापन


बता दें कि छपरौली में यमुना के पक्का घाट पर शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। इस दौरान मोनू कश्यप (18) नदी में डूब गया। फिर गोताखोर भी नदी में उतर गए और युवक को बचाने की खूब कोशिश की। लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी। क्योंकि जब युवक को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार मोनू कश्यप अपने परिवार के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर स्थान करने आया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। 

कार्तिक पूर्णिमा को मुख्य स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही छपरौली के पक्का घाट पर पहुंच गए। यहां हर साल दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed