फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat crime news and beating of two young men and case registered

'नमस्ते' नहीं करने पर दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दहशत में 4 दिन तक घर से नहीं निकले पीड़ित परिजन

Wed, 26 Sep 2018 08:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Sep 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
Baghpat crime news and beating of two young men and case registered
पुलिस से शिकायत करते पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में नमस्ते नहीं करने पर तीन-चार लोगों ने सरेआम दो युवकों को पीटा। इतना ही नहीं, जब पीड़ित थाने पर शिकायत करने के लिए जाने लगे तो उन्हें हथियार दिखाकर आतंकित किया। आरोपियों के डर के कारण चार दिन तक पीड़ित घर से नहीं निकले। बुधवार की सुबह किसी तरह पीड़ितों ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायल युवकों का मेडिकल कराया। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कैडवा गांव निवासी नितिन पुत्र राज कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को वह अपने दोस्त प्रवीन और गौरव के साथ गांव में घूमने के लिए गया। रास्ते में उन्हें गांव के ही तीन-चार लोग मिले। नितिन और प्रवीन ने उन्हें नमस्ते किया, लेकिन गौरव ने उन्हें नमस्ते नहीं किया। इसे लेकर उन्होंने गौरव को रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब नितिन ने पिटाई का कारण पूछताछ तो उस पर हमला बोला। दोनों युवकों को सरेआम बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। इससे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने भी युवकों को छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल युवकों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित जब थाने पर शिकायत करने के लिए जाने लगे तो आरोपियों ने उन्हें हथियार दिखाकर आतंकित किया। पीड़ित डर के कारण वापस घर चले गए। चार दिन तक आरोपियों के डर से वे अपने घर से नहीं निकले।

विज्ञापन

वहीं बुधवार की सुबह पीड़ित किसी तरह अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचे और तीन लोगों को नामजद कराकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि घायलों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मारपीट किस कारण की गई, इसके बारे में नहीं बताया। मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed