फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: challan of zip members brother and sons for disturbing the peace

बागपत : जिपं सदस्य के भाई और पुत्रों का शांति भंग में चालान, जाम लगाने वाले 80 नेताओं पर मुकदमा

Sun, 20 Jun 2021 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jun 2021 02:52 PM IST
सार

रविवार को पुलिस ने जिला पंचायत के वार्ड-3 से सदस्य महबूब अल्वी के भाई व पुत्रों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया

विज्ञापन
Baghpat: challan of zip members brother and sons for disturbing the peace
baghpat news - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में रालोद और सपा नेताओं के शनिवार को जोरदार हंगामे के बाद पुलिस बैकफुट पर दिखाई दे रही है। रविवार को पुलिस ने जिला पंचायत के वार्ड-3 से सदस्य महबूब अल्वी के भाई व पुत्रों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। कोर्ट से तीनों को जमानत मिल गई। पुलिस ने सड़क जाम करने और आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी के भाई मतलूब और पुत्र राजू व आदिल की गिरफ्तारी को लेकर रालोद और सपा नेताओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया था। बिनौली थाने का घेराव करते हुए और मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया था। आरोपियों को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास भी किया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों के घंटों समझाने के बाद धरना समाप्त किया गया था। तीनों आरोपियों पर जानलेवा हमले और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। कोर्ट से तीनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हंगामा कर जाम लगाने के मामले में 40 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के प्रयास में पुलिस ने 6 नामजद व करीब 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनके नाम छिपाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed