फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Bolero car overturned on the highway, nine people including children and women injured

Baghpat News: बेकाबू होकर हाईवे पर पलटी बोलेरो कार, बच्चों व महिलाओं सहित नौ लोग घायल

Wed, 15 Feb 2023 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Feb 2023 04:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए एक सड़क हादसे में बुधवार को बच्चों और महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। बताया गया कि जेसीबी को बचाने के चक्कर में बोलेरो कार पलट गई। कार सवार सभी यात्री बाल बाल बचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Bolero car overturned on the highway, nine people including children and women injured
घायलों को अस्पताल भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास बुधवार को जेसीबी मशीन को बचाने के चक्कर में बुलेरो कार पलट गई। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को बुलेरों से बामुश्किल निकालकर उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। उधर घटना के बाद जेसीबी मशीन चालक वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


घायलों में महक सिंह, मेघा, निकिता, प्रिया, आर्यन, हर्ष व वंशिका निवासी शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर शामिल है। बुधवार को सभी बुलेरों कार में सवार होकर दिल्ली बुध बिहार में सुधीर की बेटी के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचे तो सामने से अचानक कार के आगे जेसीबी मशीन आ गई। इस दौरान जेसीबी मशीन को बचाने के चक्कर में कार पलट गई और कार खेत में जा गिरी। इससे वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को बुलेरों से बामुश्किल निकाला और सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed