{"_id":"6757ddb218c267a19b0ebabb","slug":"baghpat-bike-collided-with-divider-on-highway-only-son-returning-from-sister-s-house-died-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, बहन के घर से लाैट रहे इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, बहन के घर से लाैट रहे इकलौते बेटे की मौत
Tue, 10 Dec 2024 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:50 AM IST
सार
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के समीप डिवाइडर से बाइक टकराने से एक युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बागपत में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के समीप डिवाइडर से बाइक टकराने से मीतली गांव के इकलौते बेटे की मौत हो गई, जो हरियाणा में अपनी बहन के यहां जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मीतली गांव के रहने वाले राकेश का एकलौता बेटा पवन गिरी (35) सोमवार शाम बाइक लेकर हरियाणा में अपनी बहन के यहां जाने के लिए घर से चला था। बताया कि पवन गिरी मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही शुगर मिल के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में पवन गिरी सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त की। परिजनों ने बताया कि पवन गिरी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और उसके परिवार में एक बेटा-एक बेटी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि डिवाइडर से बाइक टकराने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन