फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Advocates blocked the highway demanding High Court bench, formed human chain in Meerut

Baghpat: हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने हाईवे पर लगाया जाम, मेरठ में बनाई मानव श्रृंखला

Wed, 11 Oct 2023 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Oct 2023 01:54 PM IST
सार

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बागपत, मेरठ समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Baghpat: Advocates blocked the highway demanding High Court bench, formed human chain in Meerut
प्रदर्शन करते वकील - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बागपत जनपद में अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल रखी। अधिवक्ता एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगाकर वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच की मांग पूरी करने की मांग उठाई। वहीं मेरठ में अधिवक्ताओं ने बेगमपुल पर मानव श्रृंखला बनाई।

विज्ञापन


हाईकोर्ट बैंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार के नेतृत्व में कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगाकर बैठ गए।
विज्ञापन


जिला बार के एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की दूरी 700 किमी है। इससे वादकारियों को त्वरित और सस्ता सुलभ न्याय नहीं मिल पाता है। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच के लिए 22 जिलों के अधिवक्ता 40 साल से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस पर सरकारों ने कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि बैंच की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed