{"_id":"6472e0a53b82e203930573c4","slug":"baghpat-administration-alert-for-mahapanchayat-bku-leaders-detained-two-trains-cancelled-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: महापंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट, कई भाकियू नेता नजरबंद किए गए, दो ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: महापंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट, कई भाकियू नेता नजरबंद किए गए, दो ट्रेनें रद्द
Sun, 28 May 2023 10:37 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 May 2023 10:37 AM IST
सार
बागपत जनपद में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत को लेकर बागपत पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। कई भाकियू नेताओं को नजरबंद किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली 2 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Baghpat news
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
दिल्ली में चल रहे पहलवानों के धरने-प्रदर्शन के बीच रविवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा बुलाई गई महापंचायत को लेकर स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश टिकैत के आह्वान और अपील पर सैकड़ों की संख्या में संगठन के नेता व किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं दो ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पहलवानों के समर्थन में किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर कूच, कोई हिरासत में तो कोई नजरबंद
विज्ञापन
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 01622 व शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 04466 को रद्द किया गया है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बड़ौत रेलवे स्टेशन के अलावा कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। यहां पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखी गई।
खासतौर पर वे लोग जो पंचायत में शामिल होने जा रहे हैं। इसे लेकर रेलवे पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ भी की। वहीं दूसरी ओर ट्रेनें रद्द होने से आम यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटो-घंटो तक यात्री दिल्ली जाने वाली ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर खड़े दिखाई दिए।