{"_id":"6a4925f846c324b373079514","slug":"badminton-championship-aditya-and-rudraksh-top-in-mixed-doubles-meerut-news-c-72-1-mct1009-155696-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन चैंपियनशिप : मिक्स डबल्स में आदित्य और रुद्राक्ष रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन चैंपियनशिप : मिक्स डबल्स में आदित्य और रुद्राक्ष रहे अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विहान प्लेफिट की ओर से आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को अंडर-19, पुरुष ओपन एवं महिला ओपन वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-19 बालक एकल वर्ग में आलेख ने अहान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कार्तिक ने खुशाग्र को पराजित किया। प्राज्वला ने सिद्धार्थ को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
आयोजन सचिव विशेष ककरान ने कहा कि सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ मुकाबले खेल रहे हैं। मिक्स डबल्स अंडर-19 में आदित्य तोमर और रुद्राक्ष प्रथम स्थान पर रहे। अनंत पूनिया और भूमि द्वितीय स्थान पर रहे। बालक डबल्स अंडर-17 में तेजस्वी और दैविक प्रथम स्थान पर रहे। सार्थक और प्रणव द्वितीय स्थान पर रहे।
अंडर-19 में मानवीय प्रथम और रुद्राक्ष राणा दूसरे स्थान पर रहे। महिला डबल्स में अनवीसा और तृषा प्रथम स्थान पर रहे और अभिकर्षा व आराध्या द्वितीय स्थान पर रहे। बालक अंडर 15 डबल्स में शिवा और वेदांत विहान प्रथम स्थान पर रहे जबकि यश और वेदांश द्वितीय स्थान पर रहे। आयोजन अध्यक्ष अभिषेक विहान ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।