यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े कंपनी एजेंट से सवा 9 लाख की लूट, हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार गांधी बाग से आगे रुड़की रोड पर बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। पुलिस पीड़ित से मामले की पूछताछ की। बदमाशों की काफी तलाश की गई लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
कंकरखेड़ा देश के निवासी अजीत मलिक दिल्ली की रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज नाम की कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। यह कंपनी निजी कंपनियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4 स्थानों से 9:25 लाख रुपए जुटाकर अजीत उन्हें माल रोड स्थित स्टेट बैंक में जमा करने के लिए रवाना हुआ।
इस दौरान वह बाइक पर अकेला था। सोफीपुर के निकट शिव मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने अजीत की बाइक को धक्का दे दिया। धक्का लगते हैं अजीत का नियंत्रण खो गया और उसकी बाइक फिसल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाशों की बाइक भी फिसल गई। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने अजीत पर फायरिंग की और उसका बैग छीनकर फरार हो गए अजीत ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी दिनदहाड़े लूट की। इस वारदात से महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस अफसर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच कंपनी के एरिया मैनेजर सत्यवीर सिंह भी आ गए। पुलिस ने पीड़ित अजीत को साथ लेकर कांबिंग अभियान शुरू कराया। करीब 1 घंटे तक पुलिस अजीत को लेकर दौड़ती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच पहले एसएसपी अजय साहनी और उसके बाद आईजी आलोक कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों अफसरों ने अजीत से बात कर घटना की जानकारी ली।