{"_id":"5d25af258ebc3e6ce04c9916","slug":"badmash-looted-money-from-conductor-of-an-ac-bus-of-roadways-bus-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: दिल्ली रोडवेज की एसी बस में परिचालक से 40 हजार की लूट, एक बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: दिल्ली रोडवेज की एसी बस में परिचालक से 40 हजार की लूट, एक बदमाश दबोचा
Wed, 10 Jul 2019 02:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के शामली में बुधवार को दिल्ली से शामली पहुंची रोडवेज की एसी बस में दिनदहाड़े चालक व परिचालक से लूट हो गई। वहीं एक बदमाश को चालक व अन्य यात्रियों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और दबोचे गए बदमाश को लेकर थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र में बुधवार दोपहर दिल्ली से आ रही रोडवेज बस शामली से आकर कस्बे के बस स्टैंड पर रुकी थी। यहां से जैसे ही बस आगे जाने के लिए रवाना हुई तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार कुछ युवकों ने बस परिचालक श्रवण निवासी बड़ौत पर हमला कर दिया और नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद चार बदमाश चरथावल स्टैंड के पास बस से कूदकर फरार हो गए जबकि एक आरोपी को यात्रियों व चालक ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
परिचालक ने अनुसार बैग में 35 से 40 हजार के बीच की रकम थी। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं बस के सहचालक मोहित निवासी कांधला ने बताया कि बदमाश उसकी सोने की चैन भी लूटकर ले गए। वहीं पकड़े गए आरोपी बदमाश को थाने ले जाया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन