फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash challenged Meerut police, Absconding after loot in a Bank in Daytime

बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस को दी चुनौती, बैंक में कैश लूटने का प्रयास, गनमैन की राइफल लूटकर हुए फरार

Sat, 16 Nov 2019 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Nov 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Badmash challenged Meerut police, Absconding after loot in a Bank in Daytime
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े दिल्ली रोड पर स्थित एक बैंक में घुसकर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश बैंक से नगदी लूटने में नाकाम रहे तो सुरक्षागार्ड की राइफल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की काफी तलाश की गई लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


मेरठ में अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है, वहीं बदमाश दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देने से नहीं चूक रहे हैं। शनिवार को शहर में दिनदहाड़े टीपी नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड के मोहकमपुर पंजाब नेशनल बैंक में बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने किया लूट का प्रयास किया।

विज्ञापन

बदमाशों को जब वहां नगदी नही मिली तो बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की राइफल लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अखिलेश कुमार और सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की शुरू और बैंक का डीवीआर कब्जे में ले लिया। 

जानकारी के अनुसार बैंक में लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए।  वहीं पुलिस के अनुसार वायरलेस सेट पर सूचना मिलते ही शहर के सभी थानों की पुलिस सक्रिय हो गई।

वहीं दो सिपाहियों ने ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र के नूरनगर में दो बाइकों पर सवार संदिग्धों का पीछा किया तो वे बाइक व अन्य सामान छोड़कर फरार हो गए। एसपी सिटी ने पुलिसफोर्स के साथ नूरनगर व लिसाड़ी गेट क्षेत्र को घेरा हुआ है। पुलिस के अनुसार जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed