फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash attacked on student of BA near police station in Meerut city

थाने के पास लुटेरों का दुस्साहस, बीए के छात्र की उंगली काटी, फिर सवालों के घेरे में खाकी

Thu, 01 Aug 2019 03:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Aug 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Badmash attacked on student of BA near police station in Meerut city
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सिविल लाइन थाने के पास बुधवार को बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात कर दी। दो दिन पहले एक छात्र से बदमाशों ने मोबाइल लूटा था। पीड़ित छात्र ने दोनों बदमाशों को बाइक पर जाते देखकर शोर मचा दिया। बदमाशों ने छात्र पर जानलेवा हमला कर चाकू से उसकी उंगली काट दी। लहूलुहान हालत में भी छात्र ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी बीए के छात्र नितिन कुमार से दो दिन पहले मानसरोवर कॉलोनी गेट नंबर एक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीना था। जिसकी शिकायत छात्र नितिन ने सिविल लाइन थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। बुधवार को उक्त दोनों बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। सिविल लाइन थाने के सामने छात्र ने दोनों बदमाशों को पहचानकर शोर मचा दिया। छात्र ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को खींच लिया। 
विज्ञापन


जिस पर बदमाशों ने छात्र की उंगली चाकू से काट दी। उंगली जमीन पर गिर गई, इसके बावजूद भी छात्र ने बदमाश को नहीं छोड़ा। चीख पुकार मचते ही लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा किया, तब जाकर थाने से पुलिस बाहर आई। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। वहीं पीड़ित नितिन की पुलिस ने एक नहीं सुनी। जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई, तब जाकर पुलिस ने घायल नितिन को जसवंतराय हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से भगाया आरोपी
अस्पताल में भर्ती नितिन ने बताया कि थाना पुलिस मामले को छुपाना चाहती थी। आरोपी को थाने से भगा दिया। यही नहीं, मोबाइल लूट के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे बाद ही क्लीन चिट भी दे दी। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 

24 घंटे बाद आरोपी को क्लीनचिट 
एक दूसरे मामले में मोबाइल लूट के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे बाद क्लीनचिट दे दी। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को दिवाकर नाम के एक युवक से मोबाइल छीना गया था। जिसमें आरोपी नितिन को पुलिस ने पकड़ा था। बुधवार को दिनभर थाने में सेटिंग का खेल चला। 24 घंटे हवालात में रखने के बाद बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी को क्लीनचिट दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लिखित में शिकायत नहीं थी। दोनों के बीच समझौता हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed