फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baddo's kothi file reached the commissioner's office

बद्दो की कोठी की फाइल कमिश्नर कार्यालय पहुंची

Fri, 25 Dec 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Baddo's kothi file reached the commissioner's office
बद्दो की कोठी की फाइल कमिश्नर कार्यालय पहुंची
विज्ञापन

मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की कोठी की फाइल एमडीए ऑफिस से कमिश्नर के पास पहुंच गई है। इनके आदेश पर कोठी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।

बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसे तलाश करने में पुलिस और अन्य एजेंसियां भी फेल हो गई हैं। बद्दो पर शिकंजा कसने के लिए 19 महीने बाद पुलिस ने पंजाबीपुरा में उसकी कोठी ढूंढकर कुर्की की। पुलिस का दावा है कि बद्दो ने यह कोठी अपनी भाभी को गिफ्ट में दी है। बद्दो की कोठी ध्वस्त करने के लिए पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अभी तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एमडीए में अटकी हुई थी। हालांकि एमडीए दो बार नोटिस दे चुका है। जिसका जवाब बद्दो की भाभी व अन्य परिजन नहीं दे पाए। 25 दिसंबर तक का समय दिया गया था। अब कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की फाइल कमिश्नर के पास पहुंच गई है। इस पर अंतिम फैसला उनके आदेश पर टिका है। वहीं, एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना है कि कमिश्नर के आदेश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed