फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan Singh Badoo : School director arrested after Girlfriend

बदन सिंह बद्दो फरारी प्रकरण: प्रेमिका के बाद अब स्कूल संचालक गिरफ्तार, खुल सकते हैं बड़े राज

Sun, 14 Apr 2019 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Badan Singh Badoo  : School director arrested after Girlfriend
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी चुनौती बनी है। अभी तक पुलिस करीब सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन कुख्यात का सुराग नहीं लगा। वहीं, शनिवार शाम को पुलिस ने एक स्कूल के संचालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बद्दो पूरी प्लानिंग से फरार हुआ। जिनसे भी पूछताछ की जा रही है, वह बद्दो के संपर्क में लगातार रहे। अभी तक 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया, जिनमें पांच पुलिसकर्मी जेल भेजे गए। एसएसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


लगातार पुलिस का दबाव बढ़ा तो व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी और सोनू सहगल ने दिल्ली में सरेंडर किया था। इन तीनों को शनिवार सुबह से कोर्ट ने ब्रह्मपुरी पुलिस को चार दिन के कस्टडी रिमांड पर दे रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दो की फरारी में मुख्य भूमिका निभाने वाले मिक्का फाइनेंसर के अलावा मेरठ निवासी बद्दो की प्रेमिका (दिल्ली में एक जिम में ट्रेनर) के अलावा अरुण को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि सिविल लाइन क्षेत्र के एक स्कूल का संचालक भी बद्दो के संपर्क में था। जो कई बार बद्दो से मिलना बताया गया। पुलिस ने संचालक से गोपनीय ढंग से पूछताछ की। 

पुलिस साध रही चुप्पी
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपी लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल व डिपिन सूरी 16 अप्रैल की शाम चार बजे तक रिमांड पर रहेंगे। तीनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दो माह पहले ही फरारी की प्लानिंग बनी थी। तीनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं। वहीं, इन लोगों ने मुकुट महल में कैमरे भी बंद कराए थे।

तीनों आरोपी फरारी के समय मुकुट महल में पहुंचे थे। कैंट निवासी मिक्का फाइनेंसर अपनी सेंट्रो गाड़ी में बैठाकर बद्दो को शहर से बाहर छोड़ने पहुंचा। मिक्का का हनुमान चौक सदर के आसपास ऑफिस भी बताया गया। पुलिस ने मिक्का फाइनेंसर, बद्दो की प्रेमिका और अन्य लोगों को हिरासत में तो ले रखा है। लेकिन पुलिस अफसर इस पर बोलने से चुप्पी साधे हैं। 

आज चलेगा पता
पुलिस का कहना है कि रविवार दोपहर तक कई चीजें साफ हो जाएंगी। रिमांड पर पूछताछ के दौरान लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी और सोनू सहगल यह कह रहे कि वह होटल मुकुट महल गए थे। लेकिन बद्दो कहां है इसकी कोई जानकारी नहीं है। कई बार यह जेल में भी मिलाई पर जाते थे।

यह भी बताया कि जेल में कई बड़े व्यापारी और कारोबारी भी मुलाकात पर जाते थे। लल्लू मक्कड़ ने बताया कि बदन सिंह पंजाब में भी हो सकता है या विदेश में। लेकिन उसे कुछ पता नहीं है। क्योंकि पंजाब में उसका आना-जाना था। वहीं, आस्ट्रेलिया में संपत्ति है। इस दौरान इन तीनों के परिजन भी रात तक ब्रह्मपुरी थाने के आसपास रहे। लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं मिलने दिया।

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed