फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan singh Baddoo never went abroad with his own passport, his lawyer informed Meerut police

निशाने पर कुख्यात: खुद के पासपोर्ट से कभी विदेश नहीं गया ढाई लाख का इनामी 'बद्दो', इस देश में जाने की आशंका

Mon, 30 Nov 2020 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Nov 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Badan singh Baddoo never went abroad with his own passport, his lawyer informed Meerut police
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो अपने मूल पासपोर्ट से कभी विदेश नहीं गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस का मानना है कि बद्दो के पास अन्य किसी नाम से भी पासपोर्ट हो सकता है। इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। 

विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय के अनुसार, बद्दो का पासपोर्ट 2013 में बना था। पुलिस और जांच एजेंसियों ने इमिग्रेशन से पासपोर्ट के संबंध में जानकारी ली। पता चला कि इस पासपोर्ट पर वह कभी विदेश नहीं गया।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट शपथ पत्र के साथ हाईकोर्ट में लगाई गई है। पुलिस बद्दो के करीबियों से उसके अन्य नाम से पासपोर्ट होने की जानकारी जुटाने में लगी है। यह भी पता लगा रही है कि क्या उसने पूर्व में किसी देश की यात्रा की और वहां से कब लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाग कर आस्ट्रेलिया जाने की आशंका
यूपी, दिल्ली पुलिस के साथ एसटीएफ को सालभर से बद्दो का कोई सुराग नहीं लगा है। कभी पुलिस उसके पंजाब में छिपे होने की बात कहती है तो कभी नेपाल जाने की। कई माह पहले एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि बद्दो एक अस्पताल में भर्ती हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बद्दो के ऑस्ट्रेलिया में होने की आशंका है। वहां उसकी पत्नी का होटल है। वह किसी दूसरे नाम पर बने पासपोर्ट से विदेश भाग सकता है। उसका रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए जानकारी इंटरपोल को भेज दी गई है।

गुरुग्राम में भर्ती है डिपिन सूरी
बद्दो के साथ गैंगस्टर केस में वांछित डिपिन सूरी ने खुद को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती होना बताया है। डिपिन के अधिवक्ता मनोज कुमार जैन ने एसएसपी को पत्र भेजकर सूचना दी है कि पामग्रीन सुपरटेक निवासी डिपिन सूरी के ब्रह्मपुरी से गैंगस्टर केस में वांछित चलने की जानकारी लगी है। वह फरार नहीं है।

चार माह से बीमार चल रहा है और इस समय गुरुग्राम के यूपीएचआई वेलनेस हॉस्पिटल में उपचार करा रहा है। उसका स्पाइन का ऑपरेशन हुआ है। वह फरार नहीं है। जल्दी ही वह पुलिस के सामने समर्पण कर देगा। इससे पहले चाहे तो पुलिस उसे कस्टडी में लेकर चिकित्सक की सलाह अनुसार इलाज करा सकती है। बद्दो के साथ डिपिन सूरी और पपीत बढ़ला के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed