फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bad from the west, lashed in the east

मेरठ में सामान्य से 49 प्रतिशत कम हुई मानसून की बारिश

Fri, 10 Jul 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bad from the west, lashed in the east
पश्चिम से रूठे बदरा, पूरब में जमकर बरसे
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भले ही वक्त से पहले मानसून ने दस्तक दे दी हो, परंतु इसके परिणाम अनुकूल नहीं रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बदरा इस बार रूठे-रूठे नजर आए, जबकि पूरब में जमकर बरसे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक-दो जिलों को छोड़कर अधिकतर जिलों में सामान्य से कम ही बारिश अब तक दर्ज की गई है। मेरठ में मानसून की बारिश 49 प्रतिशत कम दर्ज की गई। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक जुलाई के मध्य में अच्छी बारिश होने के आसार जता रहे हैं।
पश्चिम में 29 जून को देता है मानसून दस्तक
हर वर्ष पश्चिम यूपी में मानसून 29 जून के आसपास दस्तक देता है। परंतु इस बार पश्चिम यूपी में मानसून 29 जून की जगह 23 जून को ही दस्तक दे गया। मानसून के जल्द आने से मौसम वैज्ञानिक अच्छी बारिश के आसार जता रहे थे। दरअसल, पूर्वी यूपी में सामान्य से अधिक बारिश होने से पश्चिम यूपी में भी सामान्य से अधिक बारिश के संकेत मिल रहे थे।
विज्ञापन

अब तक 61 मिमी बारिश दर्ज हुई
पूर्वी यूपी में मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम वैज्ञानिक 165.7 मिमी बारिश होने की संभावना जता रहे थे। परंतु एक जून से 8 जुलाई तक यहां सामान्य से कहीं अधिक 286.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 73 प्रतिशत अधिक रही। पश्चिम यूपी में 123.7 मिमी बारिश होने की संभावना थी, परंतु यह सामान्य से 26 प्रतिशत कम 91.3 मिमी दर्ज की गई। मेरठ में 8 जुलाई तक मौसम वैज्ञानिक 120.5 मिमी बारिश होने की संभावना जता रहे थे, लेकिन यहां सामान्य से 49 प्रतिशत कम 61 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वर्तमान में हुई बारिश सामान्य तौर पर होने वाली बारिश प्रतिशत
बागपत 75 97.1 -23
बिजनौर 113.9 173.2 -34
बरेली 223.7 143.9 55
बुलंदशहर 22.6 95.7 -76
गाजियाबाद 34.2 85.2 -60
हापुड़ 51 103.8 -51
मेरठ 61 120.5 -49
मुरादाबाद 125.8 156 -19
मुजफ्फरनगर 115 119.8 -4
सहारनपुर 143.3 157 -9
पीलीभीत 228.3 173 32
नोट- वर्तमान में हुई बारिश व सामान्य तौर पर होने वाली बारिश एक जून से आठ जुलाई तक मिमी में दर्ज की गई है।
किस जिले में कितनी कम हुई बारिश
बागपत -23 प्रतिशत
बिजनौर -34 प्रतिशत
बुलंदशहर -76 प्रतिशत
गाजियाबाद -60 प्रतिशत
हापुड़ -51 प्रतिशत
मेरठ -49 प्रतिशत
मुरादाबाद -19 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर -4 प्रतिशत
सहारनपुर -9 प्रतिशत
तापमान में हुई वृद्धि
बृहस्पतिवार को देहात क्षेत्र के कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। परंतु दोपहर बाद उमस बढ़ने से गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक जल्द ही अच्छी बारिश के आसार जता रहे हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 75 व न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 70 दर्ज किया गया।
वर्जन...
मानसून की शुरुआत में पश्चिमी यूपी में बारिश कम हुई है। जबकि पूर्वी यूपी में मानसून की अच्छी बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से आठ जुलाई तक मेरठ में 49 प्रतिशत बारिश कम दर्ज की गई है। जुलाई के मध्य में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। जिससे कम हुई बारिश की पूर्ति होने के आसार हैं। -डा. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि विवि

इस बार मानसून पूर्वानुमान के अनुसार समय से पहले पहुंच गया। लेकिन अभी मेरठ और आसपास में बारिश का असर कम दिख रहा है। जिस कारण से यहां उमस के साथ गर्मी बढ़ रही है। जल्द ही मानसून के फिर से सक्रिय होने के आसार है और बारिश में तेजी आएगी। -डा. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed