{"_id":"60316f9b8ebc3ee9716935c3","slug":"bachchee-se-dushkarm-ka-aaropee-muthabhed-mein-giraphtaar-meerut-news-mrt526391086","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

- सिंभावली क्षेत्र में पुलिस ने दबोचा आरोपी, पैर में लगी गोली
- मेरठ के किला परीक्षितगढ़ के गोविंदपुरी का रहने वाला अनुज
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर/गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के गांव से बच्ची का अपहरण कर किठौर में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी अनुज के रूप में हुई है। आरोपी के पास से बच्ची का बैग, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे नवादा नहर पुल के पास जंगल में आरोपी दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। एसपी ने संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार युवक ने ट्यूशन पढ़कर लौटते समय बच्ची का अपहरण कर महलवाला के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी की तलाश के लिए दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने बच्ची को उठाने के स्थान से लेकर घटनास्थल तक के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर बाइक पर युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखा। बाइक के नंबर के आधार पर खोज शुरू की गई। संवाद
विज्ञापन
-------
महिला आयोग की सदस्य ने जाना बच्ची का हाल
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हापुड़ की चार वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर इलाज करने के लिए कहा। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा भी दिलाया। ब्यूरो
--------------
पत्नी को मायके छोड़ा, बीयर पीकर की हैवानियत
हापुड़ (नितिन दीक्षित)। इस मामले में आरोपी युवक अनुज की लॉकडाउन के दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव देहरा कुटी की युवती से शादी हुई थी। 18 फरवरी को वह पत्नी को उसके मायके छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में उसने बीयर पी और फिर यह हैवानियत की। आरोपी बाइक लेकर क्षेत्र में घूमता रहा। उसे पता चला कि सिंभावली क्षेत्र के गांव में मेेला लगा है। इसी दौरान गांव से बच्ची का अपहरण किया। वहीं, अनुज की हरकतों को देखते पुलिस उसे मनोरोगी मान रही है। उसकी चार बड़ी बहनें हैं। पता चला है कि करीब दो वर्ष पहले परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया था। किसी ने उसे देख लिया था और उसकी जान बच गई थी। वह मेरठ के एक पॉलिटेक्निक में पढ़ाई भी कर रहा था। संवाद