फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Babu of nutrition department suspended for taking bribes

Meerut News: रिश्वत लेने में फंसा पुष्टाहार विभाग का बाबू निलंबित

Wed, 29 Jan 2025 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Babu of nutrition department suspended for taking bribes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन की एवज में पचास हजार की रिश्वत लेने में फंसे बाबू तौकीर अहमद को निलंबित कर दिया गया है। विभाग की निदेशक संदीप कौर ने निलंबन पत्र जारी किया है। साथ ही पूरी मामले की जांच अमरोहा की जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई है।
बता दें कि एक महिला ने सीडीओ से शिकायत की थी कि उससे पचास हजार रुपये की रिश्वत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन के लिए ली गई थी। महिला की शिकायत पर सीडीओ ने बाबू तौकीर अहमद को अपने कार्यालय में बुलाया, जिनके फोन में रिश्वत लेने के सबूत पाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ ने शासन को पत्र लिख दिया था। इसके बाद शासन ने बाबू तौकीर अहमद को निलंबित कर दिया है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि शासन से निलंबन आ आदेश जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में पकड़ा गया था अवैध वसूली का मामला : तौकीर अहमद के साथ-साथ सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा कर्मी के फोन में भी अवैध लेनदेन का मामला पकड़ लिया था। उक्त संविदा कर्मी पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में एडमिशन में धांधली का आरोप था। उक्त कर्मी की संविदा खत्म करने के लिए भी पत्र जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed