फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baba stabbed a handicapped person with a knife and injured him.

Meerut News: दिव्यांग को बाबा ने चाकू से गोदकर किया घायल

Tue, 24 Mar 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Baba stabbed a handicapped person with a knife and injured him.
बहसूमा। हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल दिव्यांग राजवीर की फोटो
- दोनों के बीच बीड़ी पीने को लेकर हुई कहासुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज स्थित खंडहर में तब्दील सिंचाई विभाग की कोठी के पास मंगलवार को एक बाबा ने दिव्यांग राजवीर को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बाद में दिव्यांग के भाई ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई।
रामराज स्थित निदियापुरी निवासी दिव्यांग अविवाहित राजवीर के भाई ने पुलिस को बताया कि वह रामराज स्थित सिंचाई विभाग की खंडहर में तब्दील कोठी पर रह रहे बाबा विक्रम के पास शाम को रोजाना चला जाता था। मंगलवार शाम को उसका दिव्यांग भाई व बाबा विक्रम सिंह बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में बीड़ी पीने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर आक्रोशित बाबा विक्रम ने चाकू से दिव्यांग राजवीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जानकारी मिलने पर पहुंची बहसूमा थाना पुलिस ने घायल को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर होने पर दिव्यांग को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी बाबा विक्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी बाबा की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed