फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baarish se nuksaan ki shaasan ko bheji report

बारिश से नुकसान की शासन को भेजी रिपोर्ट  

Sat, 28 Jul 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
baarish se nuksaan ki shaasan ko bheji report
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला प्रशासन ने दो दिन से हो रही बारिश से नुकसान की शासन को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें बारिश के कारण जिले में चार लोगों की मृत्यु होने, छह लोगों के घायल होने के साथ ही आठ भवन क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट भेजी है। इन सभी को प्राकृतिक आपदा कोष से आर्थिक सहायता की संस्तुति भी की गयी है। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि बारिश को देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, विकास खंड स्तर के अधिकारियों के साथ ही तहसीलों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हैं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके। दो दिन में बारिश के दौरान जो भी जान माल की हानि हुई है, उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 
विज्ञापन


शहरवासियों से ज्यादा अपने आवास की चिंता 
मेरठ।  शुक्रवार की बारिश ने अधिकारियों को भी हिला दिया। एडीएम कंपाउंड में भी बारिश का पानी भर गया। हाल ये हुआ कि अधिकारियाें के आवास के कमरों में जब पानी घुसा तो वह परेशान हो उठे। तत्काल अधिकारियों ने नगर आयुक्त को फोन घनघनाने शुरू कर दिये और आनन फानन में अमला एडीएम कंपाउंड पहुंचा और एडीएम वित्त एवं राजस्व के आवास से मोटर लगाकर पानी निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हुए चोक
मेरठ। अधिकांश सरकारी दफ्तरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा है। लेकिन सही देखरेख के अभाव में सभी चोक पड़े हैं। यदि समय रहते इनकी देखरेख की गयी होती तो शुक्रवार की बारिश में सरकारी दफ्तरों में पानी नहीं भरता। बारिश के कारण हाल ये रहा कि मंडलायुक्त कार्यालय, कलक्ट्रेट, विकास भवन परिसर और कचहरी आदि तमाम सरकारी कार्यालयों के परिसर में भारी जलभराव हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed