फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baahar ki duniya se anjaan

बाहर की दुनिया से अनजान हैं संवासिनी 

Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
baahar ki duniya se anjaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉक्टर प्रियावंदा तोमर ने शुक्रवार को लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन का निरीक्षण किया। उन्हें वहां कई खामियां मिलीं। उन्होंने शौचालय आदि की व्यवस्था सुधारने को कहा।
विज्ञापन

तोेमर ने संवासिनियों से बात की। उनका सामान्य ज्ञान परखा। एक संवासिनी ने यूपी की राजधानी दिल्ली बताई। बाकी चुप रहीं। देश की राजधानी, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति कौन है, इन सामान्य सवालों के जवाब भी कोई संवासिनी नहीं दे सकी। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि नारी निकेतन में 109 संवासिनी रहती हैं। कुछ छोटे बच्चे भी हैं। इनमें दो संवासिनी एचआईवी पीड़ित हैं, जबकि 16 मानसिक रूप से अस्वस्थ। अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि वे यहां पर न्यूज पेपर और मैगजीन की व्यवस्था यहां करें। सामाजिक ज्ञान के साथ यहां मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने को कहा गया। हेल्थ कैंप आदि आयोजन भी करें। इसके लिए केंद्र के अधिकारियों को व्यक्तिगत प्रयास भी करने होंगे। तोमर ने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट के साथ सुझाव भी आयोग को देंगी। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण गुप्ता और नारी निकेतन के अधिकारी और स्टाफ शामिल था।
विज्ञापन


पुराने बर्तनों में खाना 
रसोई घर में सिल्वर के पुराने बर्तन देखकर तोमर हैरान रह गईं। स्टाफ से पूछा तो पता चला कि इन बर्तनों में ही संवासिनियों को भोजन दिया जाता है। उन्होंने स्टाफ से इन्हें बदलने को कहा। उन्होेंने वहां खाना भी खाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल के बच्चे तुतलाते हैं 
बकौल तोमर केंद्र में रह रहे पांच साल से बड़ी उम्र के भी कुछ बच्चे अभी साफ नहीं बोल पा रहे थे। वे कुछ तुतला रहे थे। तोमर ने कहा कि वे खुद चिकित्सक हैं। पांच साल में बच्चे साफ बोलने चाहिए । उन्होंने इन बच्चों की स्पीच थेरेपी कराने के दिशा निर्देश दिए। 


मुझे अपने घर जाना है 
एक संवासिनी ने आयोग सदस्या से कहा कि वो अपने घर जाना चाहती है। उसे घर जाना है। तोमर के अनुसार ये महिला बेसहारा है। उम्र भी कम थी। उन्होंने स्टाफ से कहा कि वे उससे बात करें। नियमों के दायरे में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed