सरधना। संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
विशेष अतिथि सिस्टर मेलबा, सिस्टर शीतल, सिस्टर कलास्टिका, फादर रोपित, फादर मंगल तथा फादर विजय बारा उपस्थित रहे। छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कैरल सिंगिंग प्रतियोगिता में बीए की छात्राओं ने प्रथम, बीएड की छात्राओं ने द्वितीय तथा एमए की छात्राओं ने तृतीय स्थान पाया। वहीं, समूह नृत्य प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्राओं ने प्रथम, बीए की छात्राओं ने द्वितीय तथा बीएड की छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन डॉ. मोनिका शर्मा एवं डॉ. राजेश्वरी के नेतृत्व में किया गया। संचालन डॉ. विदुषी त्यागी ने किया। आयोजन में सोनिया, साइन, पूजा तथा डॉ. राहत का सहयोग रहा। इस मौके पर डॉ. महेश पालीवाल, राजेंद्र सिंह, डॉ. अशोक सोम, डॉ. सुषमा, डॉ. नीतू, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. कविता तथा डॉ. अंकुश शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।