फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Azam Khan says, fake encounters are being done in UP, law and order is not correct

आजम खां बोले- दलितों पर अत्याचार कर रही भाजपा, यूपी में कानून व्यवस्था चौपट

Thu, 16 Aug 2018 06:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 16 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan says, fake encounters are being done in UP, law and order is not correct
पत्रकार वार्ता करते आजम खान - फोटो : अमर उजाला

देश और प्रदेश में भाजपा और आरएसएस दलितों पर अत्याचार कर रही है। बेकसूर दलित जेलों में बंद है। भाजपा से किसी को इंसाफ की उम्मीद नहीं है, जनता से अपील करेंगे इन्हें आगामी चुनाव में हटाए। यूपी में कानून व्यवस्था चौपट है, एनकाउंटर में बेकसूर मारे जा रहे हैं। यह बात सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने मेरठ में सपा नेता साजिद जैदी के आवास पर पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। महागठबंधन ऐसा हाल करेगा कि कभी सोचा भी नहीं होगा, अंगुलियों पर सीटें गिनते रह जाएंगे। आजम खां ने कहा कि वोटों के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदलकर एससी-एसटी का नया अध्यादेश लाए है। भाजपा से किसी को इंसाफ की उम्मीद नहीं है, जनता से अपील करेंगे इन्हें हटाए। यदि इन्हें मुस्लिमों के साथ नहीं रहना तो फिर बैठक कर बात करें और बताए कि मुस्लिम कैसे रहेंगे। लोकसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि इस बार चुनाव बैलेट से कराए जाएं। यदि बैलेट से चुनाव नहीं हुए तो इसका विरोध किया जाएगा। भाजपा ने कोई भी बूचडखाना बंद नहीं कराया है। भाजपा की सरकार आने पर गोमांस का निर्यात ढाई गुणा बढ़ा है, निर्यातक भाजपा से ही जुड़े हैं। साढ़े चार साल में न गंगा साफ हुई और न किसी को रोजगार मिला। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और यूपी पुलिस योगी के संरक्षण में मुठभेड़ एक्सपर्ट हो गई है। चुनाव विकास से नहीं भावनाओं से जीता जाता है, लोकसभा का चुनाव मोदी ने भावनाओं से ही जीता था। इस बार चुनाव में जिन्न कब्र से अकेला बाहर नहीं आएगा, जस्टिस लोया को भी साथ लेकर आएगा।
विज्ञापन


वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि प्रदेश में गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। नया पेराई सत्र आने को है और किसान बदहाल है। सरकार भुगतान के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। इससे पहले शाम करीब पौने पांच बजे पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, सपा नेता साजिद जैदी, यूनुस खां, नितिन कटारिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां ने घायल का हाल जाना

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मंगलवार को लोकप्रिय अस्पताल में घायल सुहेब का हाल जाना। सुहेब सपा जिला उपाध्यक्ष मुनकाद अली के बेटे हैं। वह गोली लगने से घायल है। इस दौरान उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, साजिद जैदी, संगीता राहुल, दाशिन सौफी और हिफजुर्रहमान अंसारी आदि मौजूद रहे।

2019 में बनेगी महागठबंधन की सरकार
कस्बा शाहजहांपुर स्थित राजधानी नर्सरी में मंगलवार को सपा कार्यकर्त्ताओं ने सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां का 70वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आजम खां का स्वागत किया। प्रेसवार्ता में आजम खां ने कहा कि मेरठ से ही भाजपा के पूर्ण सफाए की शुरुआत होगी। 2019 में गठबंधन की सरकार बनेगी। हालांकि महागठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर वे चुप्पी साध गए। यूसुफ खां, यूनुस खां, मुमताज आलम खां, शहर विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, हरिभूषण खटीक आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed