फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayodhya terror attack: Doctor Irrfan had brought the terrorists into the Deoband

अयोध्या हमला 2005: आतंकियों को देवबंद घुमाकर ले गया था डॉ. इरफान, ऐसे खुला था ये राज

Tue, 18 Jun 2019 09:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya terror attack: Doctor Irrfan had brought the terrorists into the Deoband
देवबंद

अयोध्या में 14 साल पहले हुए आतंकी हमले में नैनी जेल में बंद पांच आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी। इन आरोपियों में सहारनपुर के कस्बा तीतरो निवासी डॉक्टर इरफान भी शामिल है। आरोपी इरफान ने अयोध्या में विस्फोट करने वाले आतंकियों की पूरी मदद की थी। अब न्यायालय ने इरफान को उसके किए की सजा सुना दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, अयोध्या में पांच जुलाई 2005 की सुबह रामलला परिसर की बैरिकेडिंग को विस्फोट करके उड़ा दिया था। विस्फोट करने वाले पांच आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से बरामद मोबाइल फोन के सिम की जांच से घटना की साजिश रचने और आतंकियों को असलहे और वाहन उपलब्ध कराने वाले पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें तीतरों निवासी डॉक्टर इरफान का नाम भी शामिल था, जिसके चलते उसी दौरान पुलिस टीम ने डॉक्टर इरफान को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में यह खुलासा हुआ था कि आरोपी इरफान और अन्य आरोपियों ने आतंकियों की पूरी मदद की थी। इतना ही नहीं डॉक्टर इरफान आरोपियों को लेकर सहारनपुर जनपद में भी घूमा था और देवबंद भी लेकर गया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा डॉक्टर इरफान के मोबाइल फोन से आतंकियों से की गई बातचीत की सीडीआर भी केस की विवेचना में ठोस आधार बनी थी। क्योंकि उस समय यह भी बताया गया था कि आरोपी इरफान और आतंकियों के बीच कई बार बातें हुईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अदालत के फैसले की जानकारी आरोपी डॉक्टर इरफान के परिवार तक भी पहुंच गई, तो परिवार के लोग गम में डूब गए। आसपास के लोगों को इसका पता चला, तो वह भी इरफान के घर इकट्ठा हो गए। इरफान की मां 80 वर्षीय जेबुनिशा को आंखों से अब कम दिखाई देता है, लेकिन उनके आंसू नहीं रुक रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed