फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awareness rally against drug abuse

Meerut News: नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली

Tue, 30 Sep 2025 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally against drug abuse
सरधना। प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को सामुदायिक सहभागिता गतिविधि के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर नवाबगढ़ी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता से जुड़ी तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था, जिसे देखकर ग्रामीणों ने भी उनकी इस पहल की सराहना की। संयोजक डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है। इस मौके पर शिक्षक कृष्ण कुमार, मोहम्मद सलमान, दीपक बाबूराव तथा बादल कौशिक का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed