फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awareness program was organized

Meerut News: जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Tue, 30 Sep 2025 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 30 Sep 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
Awareness program was organized
मोदीपुरम- विनायक विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
मोदीपुरम। विनायक विद्यापीठ में वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के तत्वावधान में फाइनेंशियल लिटरेसी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की ओर से डॉ. स्तुति प्रियदर्शनी, प्रीति शर्मा रही। उन्होंने छात्र छात्राओं को निवेश के प्रति जागरूक किया, जिसमें उन्होंने बचत, निवेश, फाइनेंशियल प्लानिंग, कैपिटल मार्केट, बाइंग एंड सेलिंग इन सिक्योरिटी मार्केट, म्युचुअल फंड्स और ईटीएफ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को कराने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वित्तीय नियोजन साइबर सुरक्षा सुरक्षित निवेश, निवेश से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान निदेशक इंजी. विकास कुमार, प्रवीन शर्मा, रवीना, प्रो. नरेश कुमार, बिल्लू सांगवान, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed