{"_id":"677c3f3f0c44aa3dab0d30e4","slug":"awareness-is-necessary-to-avoid-cyber-crime-adg-meerut-news-c-14-1-mrt1051-751959-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता जरूरी : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता जरूरी : एडीजी
विज्ञापन
मेरठ। एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। अगर आप जागरूक होंगे तो साइबर अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।
पुलिस लाइन में सोमवार को साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यशाला में एडीजी ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सभी को जागरूक और सचेत होना पड़ेगा, तभी साइबर क्राइम पर अंकुश लगेगा। हमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करनी चाहिए। अंजान व्यक्ति को निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए। बैंक का कोई भी अधिकारी आपसे बैंक और व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता।
साइबर ठगी करने वाले विभिन्न तरीके अपना कर नागरिकों को शिकार बना रहे हैं। इसके प्रति हमें जागरूक होना चाहिए। अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। यदि किसी के साथ ऐसा ठगी हो तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस की हेल्पलाइन और साइबर क्राइम थाने पर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी को भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। ऐसी कोई कॉल आए तो पुलिस को सूचना दें। कार्यशाला में डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश मिश्रा आदि ने भी संबोधित करते हुए व्यापारियों, कारोबारियों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताये।
विज्ञापन
-- -- -- -