फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aware Citizens Association planted trees

जागरूक नागरिक एसोसिएशन ने किया पौधरोपण

Tue, 08 Jul 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aware Citizens Association planted trees
जागरूक नागरिक संगठन के द्वारा कार्यक्रम।
मेरठ। जागृति विहार स्थित एक स्कूल में जागरूक नागरिक एसोसिएशन के द्वारा पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ वंदना रहीं। संस्था के महासचिव गिरीश शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह आपके संंरक्षण में वृक्ष बन जाए। कार्यक्रम में गोपाल दीक्षित, सोमपाल सिंह, सुनील शर्मा, केएल बत्रा, संजीव शुक्ला रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


सभी व्यापारी एकजुट : राजीव सिंह
मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव को लेकर कुछ लोगों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। संगठन के महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव नियम अनुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नियम अनुसार किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी चुनाव के दौरान मौजूद रहे। कई लोगों ने बाजार की एकता को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी व्यापारी आज भी एकजुट हैं। राजबीर सिंह ने कहा कि बाजार की गरिमा सदा बनी रहेगी। हमारा दायित्व है सबको एकसाथ लेकर चलें।
विज्ञापन


प्रीमियम क्लब ने औघड़नाथ मंदिर में लगाया भंडारा
मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर में प्रीमियम क्लब ने भंडारा लगाया। क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव पंकज मित्तल ने कहा कि आज आषाढ़ माता के पूजन का अंतिम दिन था। चार दिन बाद श्रावण मास आरंभ हो जाएगा। इस दौरान विशाल अग्रवाल, प्रणव गुप्ता, आशीष धनमाना, पुनीत, गौरव सिंघल, शांतनू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी संस्थानों में हो रहा कर्मचारियों का शोषण
मेरठ। छावनी क्षेत्र बाउंड्री रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन बैंक से जुड़े ललित कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार श्रमिक विरोधी नीतियों को प्रोत्साहित कर रही है। श्रम और श्रमिकों के विरोध में नीतियां बनाई जा रही है। निजी संस्थानों में कर्मचारी शोषण के शिकार हो रहे हैं। अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्रम विरोधी नीतियों को वापस लिया जाना चाहिए। इससे हर कर्मचारी प्रभावित हो रहा है जो अपना संपूर्ण जीवन एक संस्थान की सेवा में लगाता है। उन्होंने कहा कि जिनको किया जीवन समर्पित वो ही हमको भूले। इस दौरान शिवम, कमल, दिनेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed