फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awarded to the meritorious students who scored highest marks in the class

कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को किया सम्मानित

Tue, 29 Apr 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Awarded to the meritorious students who scored highest marks in the class
सेंट मैरी फोटो
मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में सोमवार को मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दाैरान प्रशांत गुप्ता मेमोरियल अवाॅर्ड समारोह भी आयोजित हुआ। जिसमें 2024-25 के दौरान अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन




समारोह की शुरुआत विद्यालय के भूतपूर्व छात्र प्रशांत गुप्ता की स्मृति में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रशांत गुप्ता के माता-पिता ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान को याद करते हुए प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि डीआईजी कला निधि नैथानी और इनकम टैक्स कमिश्नर दीप्ति चंदोला ने शिरकत की। डीआईजी कला निधि नैथानी ने कहा कि मेहनत और समर्पण से ही सफलता हासिल होती है। यदि छात्र अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें तो कोई भी कठिनाई उन्हें रोक नहीं सकतीए साथ ही छात्रा सूफी नैथानी द्वारा लिखी पुस्तक द ग्रेटेस्ट ल्यूसीफर का भी अनावरण किया गया, जिसे सभी ने सराहा।
विज्ञापन


समारोह में कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले वत्सल जैन को सम्मानित किया गया। हालांकि वत्सल लंदन में एडमिशन के लिए गए हुए थे, उनके माता-पिता, अजय जैन और उनकी पत्नी ने उनका पुरस्कार ग्रहण किया। प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार होता है। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए और उनके अभिभावकों को भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed