फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awaiting revelation of Adesh murder case for Devvati to come to her senses

Meerut News: आदेश हत्याकांड के खुलासे को देववती के होश में आने का इंतजार

Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Awaiting revelation of Adesh murder case for Devvati to come to her senses
किठौर। गांव शौल्दा में दिवाली की रात किसान आदेश की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस को देववती के होश में आने का इंतजार है। देववती के सिर में मारी गई गोली सोमवार रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर निकाल दी। पुलिस के शक की सुई देववती और आदेश के परिजनों की ओर घूम रही है।
विज्ञापन

शौल्दा गांव निवासी बिजेंद्र और और उसकी पत्नी देववती गांव के ही किसान आदेश के खेतों में मजदूरी करते थे। इस दौरान आदेश और देववती के संबंध बन गए। आदेश की पत्नी की बीमारी के चलते कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद देववती आदेश के साथ उसके घेर में रहने लगी। आदेश की मां अलग घर में रहती है। आदेश के दो पुत्र रोबिन और नीशू हैं। घर से वह ज्यादा वास्ता नहीं रखते।
विज्ञापन

देववती के भी दो पुत्र लोकेश और ललित दो पुत्र हैं। दोनों अपने पिता बिजेंद्र के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक देववती के पति और दोनों बेटों का खर्च भी आदेश ही उठाता था। कुछ दिन पूर्व देववती की लड़की की शादी भी आदेश ने ही कराई थी। शादी में कार दी गई थी। आदेश के इस रवैये को लेकर उसके परिजन और रिश्तेदार भी नाखुश थे। आदेश के पास करीब 46 बीघा जमीन थी। इसमें से करीब 16 बीघा जमीन मेरठ-गढ़ मार्ग पर है। हाल ही में आदेश ने आठ बीघा जमीन का सौदा किया था। इसकी पेशगी के रूप में बड़ी रकम आदेश के पास आई थी। जिसके बाद आदेश ने एक कार खरीदी थी। बृहस्पतिवार रात दिवाली के पटाखों के शोर के बीच किसान आदेश उर्फ गुड्डू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देववती को भी सिर में गोली मारी गई थी। पूरी रात और शुक्रवार को दिन में भी किसी को घटना का पता नहीं चला। शुक्रवार रात सूचना मिलने पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। देववती को अस्पताल में भर्ती कराया और आदेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आदेश की बड़ी बहन सरिता की ओर से देववती और उसके पुत्रों लोकेश, ललित, पति बिजेंद्र और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देववती और आदेश के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अब देववती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

---
जमीन के सौदे में आए रुपये बैंक में जमा
पुलिस सोमवार को आदेश के खाते की डिटेल खंगालने बैंक पहुंची। बताया जा रहा है कि 67 लाख रुपये पेशगी के आए थे। इनमें से 9 लाख की उसने कार खरीद ली। करीब 45 लाख रुपये की एफडी करा दी और बाकी रकम उसके खाते में जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed