फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Avoid rumors; celebrate the festival peacefully.

Meerut News: अफवाहों से बचें, शांंति से मनाएं त्याेहार

Sat, 10 Oct 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Avoid rumors; celebrate the festival peacefully.
थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस ने किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सरूरपुर थाने में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने, बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और पटाखों का सुरक्षित इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। छठ पूजा के दौरान घाटों और जलाशयों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील भी की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में मौजूद लोगों ने त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान चेयरमैन हर्रा कुंवर मोहम्मद अली, लोकेंद्र कुमार, बॉबी प्रधान, अशफाक प्रधान, रणवीर ठेकेदार, आकिल चौहान, आकिल राणा मास्टर अशोक, प्रदीप, अफजाल प्रधान आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed